, दिल्ली समेत उत्तर भारत सभी राज्यों में अब ठंड से कपकपी महसूस होने लगी है. इस बीच न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह कोहरे से लिपटी हुई नजर आने लगी है.
शाम से ही मौसम सर्द होना शुरू हो जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे गिरते हुए ठंड परेशान करने लगेगी.
दिल्ली में ऐसा रह सकता है मौसम
दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सुबह कोहरा दिखने को मिला. ऐसा में विजिविलिटी में पहले के मुकाबले कमी नजर आ सकती है. वहीं, प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार होने के आसार नहीं नजर आ रही है.
यहां क्या रहेगा न्यूनतम तापमान
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा. इसके अलावा जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 267 डिग्री दर्ज किया जाएगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
श्रीनगर | -1 | 12.0 |
अहमदाबाद | 17.0 | 30.0 |
भोपाल | 11.0 | 27.0 |
चंडीगढ़ | 12.0 | 26.0 |
देहरादून | 10.0 | 24.0 |
जयपुर | 12.0 | 27.0 |
शिमला | 8.0 | 20.0 |
मुंबई | 21.0 | 35.0 |
जम्मू | 12.0 | 27.0 |
लेह | -8.0 | 7.0 |
पटना | 12.0 | 27.0 |
स्काईमेट एजेंसी के मुताबिक 4 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके प्रभाव में 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद के 48 घंटों के दौरान यह एक अति गहरे निम्न दबाव या डिप्रेशन में बदल सकता है और यह तमिलनाडु की ओर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा.
यहां होगी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. आंतरिक तमिलनाडु और केरल में छिटपुट हल्की बारिश संभव है. तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. हमें मुंबई, पुणे, दिल्ली और अहमदाबाद की वायु गुणवत्ता में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं है.