जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता शुरू, 150 खिलाड़ी दिखाएंगे दमख़म खबरें खटाखट न्युज डेस्क,
चूरू क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा खेल स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने किया। प्रधान दीपचंद राहर, जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष विनोद गढ़वाल, भाजपा नेता पदमसिंह राठौड़, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव ठाकुरमल शर्मा व सचेंद्र कदवासरा आदि ने विचार व्यक्त किए.जिला कुश्ती संघ गढ़वाल के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के अंडर 16, 18 व 20 वर्ष के पुरुष, महिला व बालिकाओं ने भाग लिया.

विजेता खिलाड़ी 17 से 18 दिसंबर तक भरतपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संघ अध्यक्ष नरसिंह गौर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर देवकीनंदन, दीनदयाल शर्मा, अशोक जोशी, आकाश शर्मा, देवाशीष शर्मा व मोतीलाल आदि ने आयोजन की भूमिका निभाई।